भोरे: बगही रोड पर पेट्रोल पंप के पास कार से 234 लीटर देशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के बगही रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे वाहन जांच के दौरान एक कार में छिपाकर रखा 234 लिटर देशी शराब को बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक कार संदिग्ध लगी। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुआ। कार को पुलिस ने जब्त कर ली।