भोरे: भोरे में दुकानदार ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, अवैध दवा की सूचना पर पहुंची थी टीम
भोरे थाना क्षेत्र के पंडित पूरा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकानदार ने कृषि विभाग की जांच टीम की मौजूदगी में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। खबर के मुताबिक पंडित पूरा चौराहे पर दुकानदार राकेश कुमार की नाथ खाद बीज भंडार नामक दुकान चलाते है। जिसमें अवैध रूप से बर्मी नामक कीटनाशक दवा बनाकर बेच रहे थे। इसकी सूचना कृषि विभाग को मिली।