भोरे: भोरे में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा सिसई मंडल ने पुजारियों को सम्मानित किया, आध्यात्मिक स्थलों पर दिखी श्रद्धा
भोरे में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा सिसई मंडल द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन सिसई भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।