भोरे: बरई बगहाव गांव में प्रधानाध्यापक के घर पर हमला, 4 घायल, ₹12 हजार लूटे, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के बरई बगहवा गांव में मंगलवार की देर शाम प्रयाग उच्च विद्यालय बरई बगहवा के प्रधानाध्यापक पंकज तिवारी के घर पर 30से 40की संख्या में आए हमलावरों ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। वहीं मजदूरी देने के लिए पॉकेट में रखे 12 हजार रूपये छीन लिया गया। मामले को लेकर उसी गांव के अर्जुन चौरसिया, प्रभु नाथ चौरसिया सहीत 6 और अज्ञात को आरोपित किया गया