भोरे: भोरे में पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात
भोरे प्रखंड में बुधवार की शाम 5 बजे तक पंचायत उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करा लिया गया। मतदान केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खासकर जगतौली और गोपालपुर पंचायत में विशेष सतर्कता बरती गई। यहां से मुखिया पद के लिए मतदान कराया गया। सीओ बीरबल वरुण कुमार और थानाध्यक्ष आर बी राय कई मतदान केंद्रों पर भ्रमण शील रहे।