भोरे: शिक्षा मंत्री ने बड़हरा गांव में पुल निर्माण का किया भूमि पूजन, कहा- अब विकास गांव तक
भोरे प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा गांव में बहने वाली हरदी खाड़ नदी पर पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार की दोपहर 12 बजे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया। वैदिक मंत्रोचार और नारियल फोड़कर उन्होंने भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। जिससे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है।