सहजनवा: सहजनवा में सरकारी जमीनों का भू-डेटा तैयार, 55 गांवों में 70 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिह्नित, रिपोर्ट शासन को भेजी
सहजनवा तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के गांवों में स्थित सरकारी संपत्तियों और भू-खंडों का व्यापक सर्वे पूरा कर लिया है। राजस्व अभिलेखों और मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, तहसील के 55 गांवों में कुल 70.564 हेक्टेयर सरकारी भूमि चिन्हित की गई है। तहसील प्रशासन ने यह संकलित डेटा और रिपोर्ट शासन को भेज दी है।