गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह (18) की हत्या के मुख्य आरोपी निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस कई राज्यों में दबिश दे रही थी।