गीडा इलाके के नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह (18) की हत्या के मुख्य आरोपी निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस कई राज्यों में दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार, गोला क्षेत्र के सुअरज गांव निवासी मुख्य आरोपी निखिल वारदात के बाद घर मे ताला बंद कर परिवार के साथ फरार हो गया था।