कोंडागांव: NH-30 लंजोड़ा हॉस्पिटल के पास अनियंत्रित होकर रोड के बीच मे पलटी सीमेंट सीट से भरी ट्रक
नेशनल हाइवे 30 लंजोड़ा हॉस्पिटल के पास आज शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे सीमेंट सीट से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर रोड़ के बीच मे पलट गई है । ट्रक के पलटने से ट्रक में भरा सीमेंट सीट रोड किनारे बिखर कर क्षतिग्रस्त हो गया है । बताया जा रहा है कि ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी । ट्रक के चालक परिचालक को हल्की चोट आई है ।