कोंडागांव: लंजोड़ा में दो बच्चो की मां हुई लापता, देवर देवरानी ने कोंडागांव सिटी कोतवाली में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लंजोड़ा निवासी प्रेम नारायण कोसरे ने अपनी पत्नी के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर अपने भाभी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 7 जून को मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी की भाभी करीना कोसरे पति स्वर्गीय घनश्याम कोसरे उम्र 35 वर्ष कुछ हफ्ते पहले अपने दो छोटे बच्चों को घर में ही छोड़ कर अचानक बिना बताए कहीं चली गई है।