कोंडागांव: लाइवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में 11 जून को रोजगार मेले का होगा आयोजन, 1220 युवाओं की रिक्त पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तथा मॉडल कैरियर सेन्टर कोण्डागांव के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 11 जून को प्रातः साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से 1220 रिक्त पदों पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।