कोंडागांव: ग्राम दहिकोंगा में 38 वर्षीय ग्रामीण ने अपने ही खेत के पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन बाद मिला शव
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दहिकोंगा में आज शाम एक व्यक्ति की इमली के पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश पाई गई है। वहीं मृतक की पहचान जगदेव मंडावी पिता दलसाय मंडावी उम्र 38 वर्ष निवासी दहिकोंगा मंजीपारा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा सिटी कोतवाली पहुंच कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।