कोंडागांव: ग्राम मालाकोट में बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण हुआ घायल, किया गया जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मालाकोट में आज देर शाम एक साइकिल सवार ग्रामीण को अज्ञात बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण के सिर पैर और कान में चोट लग गई है जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को घायल ग्रामीण ने बताया कि वह सिरसी से मालाकोट आ रहा था उसी दौरान सामने से आ रहे बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।