कोंडागांव: दैहिक शोषण मामले में एक आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के गर्भवती होने से मामले का हुआ खुलासा
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता की मां ने 6 जून को सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी की उनकी नाबालिक बेटी के साथ कैलाश नेताम नामक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया जिसके चलते पीड़िता 7 माह की गर्भवती हो गई। कोतवाली पुलिस ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।