दाउदनगर: शहर के वार्ड संख्या 5 में आजीविका समूह की महिलाओं ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती, महिलाओं के लिए खोला शिक्षा का द्वार
दाउदनगर के वार्ड संख्या 5 माली टोला महात्मा फुले नगर में सावित्रीबाई फुले की जयंती शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे आजीविका समूह की महिलाओं द्वारा वार्ड पार्षद बसंत कुमार के नेतृत्व में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के लिए पहली बार शिक्षा का द्वार खोला। सामाजिक कुरीतियों में सुधार के लिए कार्य किया। बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की गई।