पिपरई: पिपरई में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, मामला दर्ज
पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिपरई थाना पुलिस ने ग्राम सेमरी चक्क में स्कूल के पीछे दबिश देकर जुआ खेलते पांच आरोपियों को पकड़ा, जबकि मौके से फरार चार अन्य को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मौके से 18 हजार 600 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल जब्त की।