बांगरमऊ: नानामऊ तिराहा पर तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,घायल चालक को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर मार्ग स्थित नानामऊ तिराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. सड़क हादसे में बाइक सवार युवक को मामूली चोटे आई हैं. जिसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक बता दे की जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल फहीम उम्र 28वर्ष बताया जा रहा है।