बांगरमऊ: बोधेस्वर मंदिर के पास आवारा जानवर से टकराई बाइक,तीन युवक घायल,सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के बिल्हौर मार्ग पर बुद्धेश्वर मंदिर के बीच बाइक के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया. जिससे बाइक आवारा जानवर से टकराकर असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को बांगरमऊ सीएससी पर उपचार के लिए भर्ती कराया. जहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया.