बांगरमऊ: अतर्धनी गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत,परिवार में मचा कोहराम
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ मार्ग पर किसी वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। दरअसल कोतवाली क्षेत्र के अतर्धनी गांव निवासी रूपचंद्र 40 वर्ष मजदूरी करता था.रोज की तरह बुधवार को भी वह मजदूरी करने बांगरमऊ आया था।