बांगरमऊ: हसनापुर गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंग ने मजदूर को पीटा, पीड़ित ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से लगाई गुहार
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी कैलाश पुत्र सुमेर ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह दलित समाज का व्यक्ति है जिसने गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां मजदूरी की थी जिससे बीते 22 फरवरी को मजदूरी के रुपए मांगने पर उसकी पिटाई कर दी गई थी पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई . पर कार्रवाई न हो सकी.