बांगरमऊ: सादिकपुर गांव के निकट आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा,झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत,एक घायल
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे किलो मीटर संख्या 249 सादिकपुर गांव के निकट लखनऊ से आगरा जा रहे बाइक चालक को अचानक झपकी आ गई.जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई.हादसे में एक की मौके पर मौत तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया.