बांगरमऊ: खभौली गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हादसे में युवक गंभीर घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी स्थित खमोली गांव के सामने देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए व बाइक सवारी युवा गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 108 एंबुलेंस को दी.