उरई में मां पर डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप, आरोपी मां गिरफ्तार
डायल 112 पर पिता ने दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर उरई, जालौन से है, जहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां पर अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे ऋतिक की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक, 3 नवंबर 2026 को बच्चे के पिता राजेश बरार ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी पत्नी पारो ने उनके डेढ़ साल के बेटे ऋतिक का गला दबाकर हत्या कर दी है।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर उरई तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#जालौन #उरई #खबरेंआजतकLive #माँ #बेटा
, ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट।
Jalaun, Jalaun | Nov 3, 2026