सिलेंडर विस्फोट में घायलों का हाल जानने झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे आकाश कुलहरि, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश
#जालौन। जनपद जालौन के थाना कोतवाली #उरई क्षेत्रांतर्गत सिलेंडर फटने की घटना में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए #आकाशकुलहरि झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा सभी घायलों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और घायलों की देखभाल में विशेष संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।
आकाश कुलहरि ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों को भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Jalaun, Jalaun | Nov 23, 2026