ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
उरई में गैस सिलेंडर में भीषण धमाका, 23 लोग घायल; महिलाओं और बच्चों समेत कई झुलसे
उरई (जालौन)। शहर के शांतिनगर इलाके में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी चपेट में आने से करीब 23 लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर इलाके की है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
#Jalaun #Orai #BreakingNews #UPPolice #JalaunPolice #UPNews #GasCylinderBlast #UttarPradesh
Jalaun, Jalaun | Nov 23, 2026