शोर में गुम होने लगे शहनाई और नगाड़ों के पारंपरिक स्वर
कभी शादी-ब्याह की शान हुआ करते थे शहनाई और नगाड़े, अब रह गई औपचारिकता
सांगोद, शादी-ब्याह का आयोजन हो और शहनाई की मधुर धुन के साथ नगाड़ों की गूंज सुनाई न दे, ऐसा पहले कम ही देखने को मिलता था। मांगलिक आयोजनों में शहनाई के सुरीले स्वर और नगाड़ों की थाप विवाह समारोह की रौनक बढ़ा देते थे। बारात के स्वागत से लेकर वर-वधु के फेरे तक इन पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अपनी अलग ही महत्ता होती थी। शहनाई की मधुर धुन जहां माहौल में मिठास घोलती थी, वहीं नगाड़ों की गूंज उत्सव के उल्लास को और बढ़ा देती थी। लेकिन बदलते समय के साथ शादी-ब्याह की इन पारंपरिक परंपराओं पर आधुनिकता का रंग चढ़ने लगा है। डीजे और साउंड सिस्टम के बढ़ते चलन के बीच शहनाई के सुर और नगाड़ों की थाप धीरे-धीरे गुम होती जा रही है। स्थिति यह है कि कभी हर शादी में सुनाई देने वाले ये पारंपरिक वाद्य यंत्र अब गिने-चुने आयोजनों तक सिमटकर रह गए हैं। इनके सुरों की घटती गूंज के साथ ही इस कला से जुड़े कलाकारों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने लगा है।
Sangod, Kota | Nov 21, 2026