सेन्हा: शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुति ने मन मोहा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार दोपहर 12 बजे सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव सुदेश्वर साहू एवं प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।