बारां: बारां कोतवाली पुलिस ने कबाड़ियों पर कसा शिकंजा, चोरी का सामान नहीं खरीदने की दी हिदायत
Baran, Baran | Mar 25, 2025 कोतवाली पुलिस ने शहर में कबाड़ियों के ठिकानों पर छापा मारा और चोरी का सामान न खरीदने की सख्त हिदायत दी। सीआई योगेश चौहान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस सख्ती का मकसद शहर में हो रही छोटी-छोटी चोरियों पर लगाम लगाना है।