बारां: राज्यसभा सांसद रामजी सुमन के बयान को लेकर राजपूत समाज और सर्व हिंदू समाज में आक्रोश, एसडीएम को दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Mar 24, 2025 समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा सांगा के प्रति की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को राजपूत समाज व सर्व हिन्दू समाज में आक्रोश है। राजपूत समाज की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीएम को राष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन दिया गया।