बारां: भगतसिंह युवा टीम ने अटरू रोड ताड़के बालाजी से वाहन रैली निकाली, चारमूर्ति चौराहे पर शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Baran, Baran | Mar 24, 2025 शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह युवा टीम द्वारा ताड़के बालाजी मंदिर से वाहन रैली निकाली और चारमूर्ति चौराहा पर पहुंचकर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवशंकर यादव ने बताया कि मुकेश यादव, राहुल यादव, योगेश यादव, विशाल सिंह, भूपेंद यादव, राहुल यादव के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल होते हुए दीनदयाल पार्क प्रताप चौक से चारमूर्ति तक वाहन रैली निकाली।