बारां: विश्व क्षय रोग दिवस पर जिला क्षय रोग केंद्र बारां से निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों को किया गया जागरूक
Baran, Baran | Mar 24, 2025 जिले में विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस पर कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन और सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय पर जागरुकता रैली निकाली गई। सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित रैली जिला क्षय रोग केंद्र से प्रारंभ हुई।