बारां: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावनमाता की झोपड़ियों का भवन जर्जर हालत में, बच्चों की जान को खतरा
Baran, Baran | Mar 25, 2025 नगर परिषद क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावनमाता की झोपड़िया का भवन जर्जर हालत में है। विद्यालय भवन की छत कभी भी धराशायी हो सकती है, जिससे सैकड़ों बच्चों की जिंदगी खतरे में है। पब्लिक एप संवाददाता मंगलवार को दोपहर 2 बजे के विद्यालय पहुंचे, स्कूली की स्थिति देखी।