अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में हंगामा, पुलिस-सरपंच के सामने व्यक्ति ने किया विषाक्त सेवन, गंभीर आरोप लगाए
प्रतापगढ़ के रठांजना थाना क्षेत्र के पिल्लू गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। कार्रवाई के बीच लक्ष्मण बंजारा ने पुलिस और सरपंच की मौजूदगी में कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसने घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए, जिनमें कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। तबीयत बिगड़ने पर लक्ष्मण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि परिवार का यहां 40 से 50 साल पुराना कब्जा है और पर्याप्त नोटिस दिए बिना कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर बल प्रयोग और सरपंच पर राजनीतिक भेदभाव के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष सर्वे और सीमांकन की मांग की है।
#BreakingNews #RajasthanNews #PratapgarhNews #DungarpurNews