मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग पर BAP विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग को लेकर BAP के चार विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। विधायक अनिल कटारा, उमेश डामोर, थावरचंद डामोर और जयकृष्ण पटेल ने केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग की। विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि मांग का सम्मान नहीं हुआ तो आगामी पंचायती राज चुनाव में सरकार की जड़ें उखाड़ने का काम किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से आदिवासियों को ‘भेड़चाल’ कहे जाने पर भी विधायकों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतिहास में भी आदिवासी समाज को इसी तरह समझा गया और कालीबाई जैसे बलिदानों का उदाहरण दिया उन्होंने कहा कि ऐसे ही विचार रखने वालों ने कभी कालीबाई को गोली मारी थी।
#MangarhDham #NationalMonument #BAP #BharatAdivasiParty #AnilKatara UmeshDamor
Umesh Damor Anil Katara MLA Jai Krishn Patel Thavar Chand Meena