जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक
डीडवाना-कुचामन, 29 सितम्बर । जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले पीड़ितों के आश्रितों और परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
उन्होंने नावां तहसील के हेमपुरा निवासी सुनीता एवं परबतसर के भवानी गांव निवासी ओम कंवर को एक - एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किये।
इस दौरान जिला कलक्टर ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और परिवारों को समय पर संबल प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना सहायता के अन्य लंबित मामलों का भी त्वरित निस्तारण किया जाए ताकि पात्र परिवारों को जल्द राहत मिल सके।
Didwana, Nagaur | Sep 29, 2026