जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता: 17 वर्ष छात्र वर्ग में ललासरी बना चैंपियन, 87 टीमों ने दिखाया दमखम
डीडवाना।स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) ललासरी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (14, 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस खेल कुंभ में जिलेभर की 87 टीमों के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मैनपाल सिंह, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवराज कड़वा (प्रथम) तथा हरवीर सिंह जाखड़ (द्वितीय) के सानिध्य में आयोजित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी रूपाराम पिंडार एवं खेल अधिकारी राजेश के आतिथ्य में हुआ था।प्रतियोगिता में 14 वर्ष छात्र वर्ग: मॉडल स्कूल परबतसर ने बाजी मारी।14 वर्ष छात्रा वर्ग: ज्योति पब्लिक स्कूल, रिड (परबतसर) विजेता बनी। 17 वर्ष छात्र वर्ग: मेजबान राउमावि ललासरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 17 वर्ष छात्रा वर्ग: मॉडल स्कूल परबतसर विजेता रही। 19 वर्ष छात्र वर्ग: राउमावि रोरु बड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्रा वर्ग: राउमावि भड़सिया ने विजय हासिल की।समारोह के अंत में आयोजक विद्यालय की संस्थाप्रधान सरिता कुमारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। उन्होंने भामाशाह चतराराम पावड़िया (ललासरी), हेमाराम नेतड़ (नेतड़ों की ढाणी), SDMC सदस्यों, चयन व निर्णायक समिति के सदस्यों तथा समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों का प्रतियोगिता को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Didwana, Nagaur | Sep 29, 2026