▪️ *पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं दौराः* जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा।
▪️*थाना जसवंतगढ़ में सीएलजी बैठक एवं जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
▪️*सीएलजी बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा।*
▪️*रोडवेज बसों के बाईपास से निकलने, स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत सहित स्थानीय समस्याओं पर लिया संज्ञान।*
▪️*जनसुनवाई के दौरान परिवादियों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश।*
▪️*थाना लाडनूं में अनुसंधान अधिकारियों की बैठक लेकर पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित प्रकरणों एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
Didwana, Nagaur | Sep 29, 2026