सोरांव: सोरांव इलाके के होलागढ़ मोड़ स्थित निशा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हुआ हंगामा
सोरांव थाना क्षेत्र स्थित निशा अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने और उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।50 वर्षीय गीता देवी को सांस की समस्या होने पर एक सप्ताह पहले ले गए थे। वहीं की दोपहर शुक्रवार को मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।