कोरांव: कोरांव बाजार के अनोखा गांव दुर्गा पंडाल में प्रवेश पर प्रशासन ने लगाई रोक, जेएमडी ग्रुप के पदाधिकारियों में रोष
कोरांव बाजार में जेएमडी ग्रुप के 'अनोखा गांव' दुर्गा पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। कार्रवाई सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई। एसीपी मेजा बृजेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंडाल में एंट्री बंद करवा दी। थाना प्रभारी कोरांव शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पंडाल घास-फूस से बना था, जिससे आग लगने का डर था।