घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक राजकुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5 बजे बताया ग्राम सेन पश्चिम पारा से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 40 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई है।अभियुक्त अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के शराब बेच रहा था।