घाटमपुर: अज्योरी गांव में हाईवे पर गिरा शीशम का पेड़, बड़ा हादसा टल गया, 2 किलोमीटर लंबा जाम
सजेती थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव में कानपुर सागर हाईवे पर सोमवार दोपहर 12 बजे बारिश के कारण शीशम का पेड़ गिर गया। थाना प्रभारी ने बताया पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया।कोई घायल नहीं हुआ है।हाईवे पर पेड़ गिरने के कारण 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।ट्रैफिक पुलिस के द्वारा रेस्क्यू टीम की मदद से हाईवे पर गिरे पेड़ को किनारे कराकर जाम को खुलवाया गया है।