घाटमपुर: बिधनू में नहर में मछली पकड़ने गए चाचा और भतीजे की डूबकर हुई मौत
बिधनू में नहर में मछली पकड़ने गए चाचा और भतीजे की डूबकर मौत हो गई।थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 1बजे बताया शनिवार देर रात दोनों मछली पकड़ने गए थे।रविवार सुबह दोनों के शव बरामद हुए। भतीजे बबलू का शव जाल में लिपटा हुआ और चाचा रमेश का घटनास्थल से 500 मीटर दूर बरामद किया गया।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।