महादलित टोलों में DM-SSP ने मनाई दीपावली, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां और उपहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर मुजफ्फरपुर में इस बार दीपावली का पर्व सामाजिक सौहार्द और खुशियों के साथ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जिले के महादलित टोलों में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया।
इसी कड़ी में जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र सिकंदरपुर स्थित महादलित बाहुल्य टोला पहुंचे। यहां उन्होंने महादलित परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने बच्चों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों के बीच मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, जिले के अन्य पदाधिकारी भी विभिन्न महादलित टोलों में पहुंचकर लोगों के साथ दीपोत्सव मना रहे हैं।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
#TirhutNow #Muzaffarpur #DiwaliCelebration #DMKumarGaurav #SocialHarmony