वैदिक एवं तांत्रोक्त मंत्रोच्चारण के बीच मां काली के दस स्वरूपों की विशेष पूजा, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु।
मुजफ्फरपुर के बाह्रणटोली स्थित संगत स्कूल प्रांगण में बाबा फतेहचंद की समाधि स्थल पर काली पूजा समिति द्वारा दो दिवसीय भव्य काली पूजन का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक एवं तांत्रोक्त मंत्रोच्चारण के बीच मां काली के दस स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। 551 कन्याओं का पूजन, अन्नकूट और महाप्रसाद वितरण ने आयोजन को खास बनाया। वहीं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और मिथिला कला की आकर्षक आकृतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संध्या में महाआरती और विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के कलाकारों का ढाक वादन और धुनुची नृत्य विशेष आकर्षण रहेगा।
#TirhutNow #Muzaffarpur #MaaKaliPuja #KaliPuja2026 #BrahmanToli