सेवानिवृत अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में अभियोग अंकित।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 14 सितंबर । 10 सितंबर की रात को थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में एक सूचना एक व्यक्ति के साथ मारपीट होने के संबंध में प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम पीड़ित के पास पहुंची। पीड़ित व्यक्ति भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी था। जिसने 11सितंबर को पुलिस टीम को एक लिखित पत्र के माध्यम से बतलाया कि वह बाद में शिकायत देगा। जिसके बाद रिटायर्ड सेना अधिकारी द्वारा थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में 13 सितंबर को एक शिकायत 10 सितंबर की रात को मैगन टावर सैक्टर-58, गुरुग्राम में पार्किंग स्टाफ द्वारा इसके साथ मारपीट करने के संबंध में दी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया है।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।