प्रतिबंधित दवाइयां बेचने/रखने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, 49 कफ सिरप व 520 प्रतिबंधित गोलियां बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 13 सितंबर । 12 सितंबर को थाना शहर सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आमिर नामक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री करता है तथा उसने बिक्री के लिए नशीली दवाएं एक मकान में छिपाकर रखी हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार सर्च वारंट प्राप्त किया तथा औषधि नियंत्रक अधिकारी की उपस्थिति में कबीर नगर, सोहना स्थित मकान पर रेड की। रेड के दौरान आरोपी छत के रास्ते एक प्लास्टिक कट्टा खेत में फेंककर मौके से भाग गया, जिसको पुलिस टीम द्वारा सोहना से काबू किया गया। आरोपी की पहचान आमिर (उम्र-23 वर्ष) निवासी कबीर नगर, सोहना, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
बरामद कट्टे की तलाशी लेने पर 41 बोतल Onerex कफ सिरप, 8 बोतल Wenrex कफ सिरप तथा Alprawin की 520 गोलियां बरामद* हुईं। दवाओं में कोडीन फॉस्फेट एवं अल्प्राजोलम एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत नियंत्रित मादक पदार्थ हैं। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग किया गया।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ आरोपी की कब्ज से बरामद नशीली दवाइयां यह दिल्ली व जयपुर से लेकर आया था तथा मुनाफा कमाने के लिए उंचे दामों पर बेचता था।
आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।