बाह: विप्रावली तिकोनिया के पास हुए सड़क हादसे में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज, दो की हुई थी मौत
आगरा थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत राजाखेड़ा मार्ग पर विप्रावली तिकोनिया के पास एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई थी जिसमें बाइक सवार दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों ने ही दम तोड़ दिया था, अब परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।