बाह: कस्बा भदरौली के पास अज्ञात ट्रक ने इको कार में मारी टक्कर, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल
बाह इटावा मार्ग पर कस्बा भदरौली के पास अज्ञात ट्रक ने इको कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने की वजह से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान रोड पर अफरा तफरी माहौल हो गया, घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।