बाह: पिनाहट चंबल नदी घाट पर पूजा करने गए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, आधा दर्जन लोग हुए घायल
पिनाहट चंबल नदी घाट पर पूजा करने गए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियां ने अचानक हमला बोल दिया। मधुमक्खियां के हमले से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियां के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया है।